जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को अंबेडकर तिराहा पार्क में जन जागरूकता शिक्षा यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। एफा़दह फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा को सामाजिक विकास, जागरूकता और बेहतर भविष्य की बुनियाद बताया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी जफर मसूद ने कहा कि शिक्षा के अभाव में व्यक्ति अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संभावनाओं को पूरी तरह नहीं समझ पाता। शिक्षा ही अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान और जागरूकता की ओर ले जाती है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सर सैयद डे पर शिक्षा और सामाजिक प्रगति पर हुई चर्चा कहा कि शिक्षित समाज ही जागरूक, आत्मनिर्भर और प्...