जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर (प्रथम) पर शिक्षक संकुल की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यापकों को पठन पाठन और अन्य बिंदुओं पर चर्चा के साथ विशेष टिप्स भी दिए गए। न्याय पंचायत अहमदपुर के इस संकुल में सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। यह बैठक एआरपी मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि एसआरजी डॉ. कमलेश यादव ने बच्चों को किस प्रकार से बेहतर शिक्षा दी जाय तथा उन्हें शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में एजेंडा वार सभी बिंदुओं जैसे 10 बिंदुओं टूल किट, कैचप प्रोग्राम एवं पठन संस्कृति आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने शिक्षा के बेहतरी के लिए अपने राय रखे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिआ प्रभारी लक्ष्मीक...