जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए गुरुवार को शाहगंज में आयोजित रोजगार मेले में निजी कंपनियों ने अवसर उपलब्ध कराया। राधिका इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में लगे मेले में 17 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 1274 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 354 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया, जबकि 11 को ऑफर लेटर वितरित किए गए। शुभारंभ शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रोजगार मेले में तीन सौ से अधिक चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...