जौनपुर, नवम्बर 1 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर चौराहे पर शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा करीब 80 फीसदी सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुलतानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी शुभम कुमार चतुर्वेदी की बाजार में शुभम इंटरप्राइजेज के नाम से किराये के भवन में इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह बाजार के दुकानदार हवलदार मौर्य ने उन्हें फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग जानकारी मिलते ही शुभम अपने भाई सत्यम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दुकान ...