जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र रविवार से प्रारम्भ हो रहा है। पर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने पूजा सामग्री, मेवा, फल-फूल, वस्त्र, नारियल-चुनरी आदि सामानों की खरीददारी की। आज से नौ दिन का व्रत शुरू हो जाएगा। नवरात्र में लोग घरों में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक पूजन अर्चन करते हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलश बैठाने वाले घर को साफ सफाई कर ठीक कर लिया गया है। श्रद्धालु पूजा पाठ की सभी व्यवस्था कर लिए हैं। पुरोहितों व कर्मकान्डी ब्राह्मणों को कलश स्थापना कराने के लिए आमंत्रित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Balia News: मातारानी की अगवानी को सजे देवी मंदिर पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कलश स्थापित कर नौ दिनों तक व्रत रखने वाले लोग पूरी तैयारी कर लिए हैं। शीतला चौक...