Jaunpur News: शादी पर अड़ा युगल जोड़ी, मंदिर में पहनाई वरमाला
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: चंदवक। क्षेत्र के रसड़ा गांव निवासी बेचन की पुत्री चंचल की शादी खुज्झी गांव निवासी वकील के पुत्र आकाश से 11 नवंबर को तय थी। रविवार को दोनों तय तिथि से पहले ही शादी करने पर अड़ गए। परिजनों के समझाने के बावजूद दोनों ने चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी दौरान दोनों का प्रेम बढ़ गया। रविवार दोपहर दोनों ने परिजनों की सहमति के बिना मंदिर में शादी करने की बात कही। परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तय तिथि के पूर्व शादी पर अड़े युगल जोड़े, मंदिर में रचायी शादी इसके बाद दर्जनों लोगों की मौजूदगी में दोनों ने हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.