जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न मामलों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 11 लोगों का चालान कर दिया। पूर्वी कौड़ियां मोहल्ला निवासी बबिता, अंशु गुप्ता, रीता शाह और आराधना पुत्रीगण लालचंद हलवाई के अलावा अरगूपुर कला गांव निवासी मेवालाल पुत्र राजपति यादव, खन्ना लाल यादव पुत्र साहब लाल यादव, साहब लाल पुत्र राजपति, दीदारगंज थाना क्षेत्र के समुन्दरपुर गांव निवासी जलपरी पुत्र रामप्रीत, शाहपंजा मोहल्ला निवासी अजीम पुत्र फहीम तथा कोरवलिया भादी गांव निवासी आदर्श कुमार पुत्र कमलेश और प्रमोद कुमार पुत्र मुन्ना लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ सभी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने सभी का शांति भंग ...