जौनपुर, अगस्त 13 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। देश की सीमाओं व दुश्मनों से रक्षा करने वाले कभी मरते नहीं हैं। वह अमर शहीद होकर सैदव जीवित रहते हैं। यह बातें बुधवार को सिरकोनी विकास खण्ड के इजरी गांव के शहीद जिलाजीत के शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश राय ने कही। यह भी पढ़ें- अमर शहीद मनोज का बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगाकार्यक्रम का महत्व उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने जान की परवाह किये बगैर भारत माता की रक्षा के लिए 24 घण्टे तैयार रहते हैं। उनकी बदौलत ही आज देश व देश के नागरिक सुरक्षित हैं। हमें उन शहीदों के बलिदान को याद करके देश को आगे बढ़ाने का काम करना होगा।यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहा...