Jaunpur News: शराब के नशे में सिपाही ने किया हंगामा, निलंबित
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शाही किला रोड के पास बुधवार को शराब के नशे में मिलने पर सिपाही उमाशंकर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उमाशंकर सड़क पर शराब के नशे गिर पड़े मिले। मुख्य मार्ग होने की वजह से आस-पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने पानी की छींट मार किसी तरह उठाते हुए पुलिस को जानकारी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, जिसमें सिपाही पहले हंगामा मचाया। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। बताया गया कि दोपहर में पुलिस मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। वहां भी उमाशंकर ने हंगामा किया। कहा कि मेरे पिता पूर्व सीएमओ रह चुके हैं। जबरन मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.