जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरिपुर बाजार में बुधवार को महिलाओं और ग्रामीणों ने देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में धुत लोग यहां से गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों और स्कूली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। इसी कारण वे दुकान के संचालन का विरोध कर रही हैं। जानकारी मिलने पर सुजानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई दर्जन महिलाओं और पुरुषों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी बीच, जिला आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने स्थल का निरीक्षण की, प्रदर्शनकारियों की शिकायतें सुनीं और नियमानुस...