जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर महिला की जान बची।जानकारी के अनुसार ग्राम कमरुद्दीनपुर निवासी गुलाम मैसर पुत्र स्व. खैरून ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र नूर हसन रोजाना शराब पीकर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है। गुरुवार देर शाम नूर हसन शराब के नशे में घर आया और अपनी मां हसीना का गला दबाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर सुरेरी पुलिस मामले में बीएन एस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने में जुट गई। इस संबं...