जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने, जान से मारने की धमकी देने और वसूली का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के गोधुआं निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पंकज सिंह ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ैयापुर निवासी एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा है। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...