जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को कस्बे में जूनियर हाईस्कूल गौरा के पास स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। बैठक में सतीश साहू, सुजीत जायसवाल, तौफीक अहमद, करीमुल्लाह अंसारी, मनोज जायसवाल, अमीक अंसारी, कन्हैया सेठ और आतिश सोनकर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...