Jaunpur News: व्यापारियों ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में रविवार को व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। व्यापारियों ने संगठन को और प्रभावी बनाने के साथ समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के जन्मदिन के मौके पर हुई। इस दौरान व्यापारियों ने उनके जन्मदिन पर खुशी जताते हुए संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने पर विचार किया। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए संगठन के स्तर से पहल करने पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने केक काटा और इंद्रभान सिंह इंदु के दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- Katihar News: जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.