जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन के तहत कांग्रेसियों ने मंगलवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पास से शुरू हुआ मार्च कोतवाली, नगरपालिका कार्यालय और सब्जी मंडी होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। मार्च में मौजूद आंदोलन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा ने भाजपा पर वोट चोरी के दम पर सरकार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की साजिश और वोट चोरी के दम पर बनी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वोट चोरी पर कांग्रेस लगाएगी चौपाल, घर-घर चलेगा जनसंपर्क अभियान भाजपा और संघ पर सत्ता में बने रहने के लिए क...