जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में अलग अलग गाँवो में दो वृद्ध को विषैले जंतु ने काट लिया। दोनों का ईलाज सी एच सी में चल रहा है।तहसील क्षेत्र के घिसुवा खुर्द गाँव में 70 वर्षीय अनंती देवी गुरुवार की रात अपने बिस्तर पर पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उनके हाथ में कुछ काटने का अहसास हुआ। वह चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने देखा हाथ की अंगुली से खून बह रहा था। स्वजन उन्हें तुरन्त सी एच सी लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है।इसी तरह मीरगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुर भटहर गाँव निवासी 75 वर्षीय राजाराम गौतम दरवाजे के सामने खाट पर बैठे हुए थे। देर सायं किसी विषैले जंतु ने उनके पैर में कुछ काट लिया। उन्होंने काटने की बात स्वजन को बताई। स्वजन उन्हें तुरन्त लेकर सी एच सी पहुँचे। जहाँ ईलाज चल रहा...