जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज परिसर के कुंवर श्रीपाल सिंह सभागार में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह रविवार को हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 29 अगस्त 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उसी समय से स्थापना दिवस को विश्व हिंदू परिषद नियमित रूप से मनाता चला आ रहा है। मुख्य अतिथि डॉ.आर एन त्रिपाठी रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर देश के विकास में योगदान करना होगा। स्थापना दिवस समारोह में विभाग संयोजक सत्या शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मंत्री महेंद्र सिंह, काशी प्रांत गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र शुक्ला, अंकित बरनवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: सेवा कार्...