जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: केराकत। क्षेत्र के सिहौली गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें मंदिर परिसर में चबूतरा समेत अन्य जरूरी निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्माण कार्यों को लेकर सुझाव रखे। मंदिर की व्यवस्था और विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर रमाशंकर विश्वकर्मा, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विश्वकर्मा समाज से संगठित होने का आह्वान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...