Jaunpur News: विशेष अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण
जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: सुजानगंज। कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार शाम थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों तथा अन्य लोगों को तत्काल कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं अपना सामान हटा लें। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों से अपनी दुकान का सामान निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.