जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर गांव में मायके में रह रही विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता अंजू देवी का आरोप था कि उसका विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व सरपतहां क्षेत्र के शोभापुर खुर्द गांव निवासी राहुल पाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान मायके पक्ष ने राजी खुशी से दान स्वरूप दो लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और आभूषण दिए थे। इसके बावजूद शादी के करीब एक सप्ताह बाद पति, सास, ससुर, देवर और ननद पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, गर्भपात का आरोप मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जात...