Jaunpur News: विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध बसौली देवी धाम में चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को विधायक रमेश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने जिला पर्यटन अधिकारी से कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएं। निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। लापरवाही या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धाम परिसर स्थित सरोवर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि बसौली देवी धाम का समग्र विकास प्राथमिकता में है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.