जौनपुर, नवम्बर 23 -- Jaunpur News: मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय का रविवार को शुभारंभ हुआ। विधायक रागिनी सोनकर की उपस्थिति में उनके पिता कैलाश नाथ सोनकर और सपा नेता पंधारी लाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। आज से यहां ओपीडी शुरू हो जाएगी। चार बेड वाले इस नेत्र चिकित्सालय का शिलान्यास 14 नवंबर 2024 को विधायक रागिनी सोनकर ने किया था। अस्पताल का नाम दलित समाज की महिला फूलन देवी के नाम पर रखा गया है। यहां आंखों की सामान्य जांच के साथ रेटिना की जांच, विभिन्न रोगों के उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- Banka News: सदर अस्पताल में आज रहेंगे आंख विशेषज्ञ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय में आंखों...