Jaunpur News: विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक ऑडियो वायरल
जौनपुर, अगस्त 3 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो को लेकर रविवार दोपहर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर अपना दल एस के मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ता सुरेरी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सभाजीत पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो में मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज और धमकी भरी बातें की गई हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ऑडियो में फरवरी के बाद विधायक को खुद देख लूंगा जैसी बातें कही गई हैं। साथ ही विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.