जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का पोखरा मोहल्ला स्थित माडल स्कूल के पीछे खुले विद्युत तार की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। फिलहाल गो स्वामियों ने पुलिस को तहरीर सौंपा है। वहीं गो सेवा को समर्पित संस्था बेजुबान टीम ने घंटों मशक्कत कर रेस्क्यू किया। नगर पालिका द्वारा उपलब्ध जेसीबी की सहायता से इनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्योत्सना भवन और माडल स्कूल के पीछे दो देसी नस्ल की गौ माताओं के करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जिसमें पक्का पोखरा निवासी प्रेम सागर यादव व सुरेश यादव की गो वंश थी। दोनों गो वंश चारा की तलाश में वहां पहुंची थी। लेकिन विद्युत स्पर्श की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर विद्युत विभाग समेत पुलिस भी पहुंची। लोग भवन स्वामी व बिजली विभाग की लापरवाही...