जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय से लौट रहे छात्र की तीन युवकों ने पिटाई कर दी। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के दियाँवा गांव निवासी अंश यादव ने आरोप लगाया कि वह 18 जुलाई को विद्यालय से पढ़कर अपने घर लौट रहे था। अभी हम गोहका चौराहा वंदरिया मोड़ के पर पहुंच था कि सुमित दुबे निवासी चक दुबान थाना बरसठी अपने दो अज्ञात के साथ बैठे हुए थे। चौराहा पर पहुंचे तो तीनों ने मिलकर पिटाई किए और फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र पर ईंट से हमला, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...