जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और बिहारी महिला महाविद्यालय के संस्थापक स्व. फौजदार यादव की छठवीं पुण्यतिथि शनिवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रबंधक अजय प्रताप यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार दूबे, श्यामसुंदर यादव समेत विद्यालय के दर्जनों शिक्षकों ने उक्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...