Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री
जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर ने प्राथमिक विद्यालय पसेवा बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 24 से अधिक बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम में राकेश अहीर ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उन्हें पठन-पाठन सामग्री देकर बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर झारखंडे, मीना कुमारी, सरोज यादव, ज्योति यादव, रेखा मौर्य, अनीता देवी और हंसा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.