जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव स्थित प्रसिद्ध विजेश्वर महावीर मंदिर में शनिवार की रात पीतल के घंटे चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर की तस्वीर कैद हो गई है। दोनों चोर रात में मंदिर से घंटे उतारते साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और मंदिर प्रबंधन के अनुसार रात 11 बजकर 18 मिनट पर दो अज्ञात युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने पहले आसपास का जायजा लिया और फिर मूर्तियों के सामने लगे पीतल के घंटे उतारकर फरार हो गए। सूचना पर 112 पुलिस समेत थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मंदिर में दानपात्र उखाड़ कर ले गए चोर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का डीपीआर कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों ...