Jaunpur News: विक्षिप्त युवक ने शिव मंदिर में की तोड़फोड़
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। रतासी चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर में सोमवार रात तोड़फोड़ की गई। मंगलवार की सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त और दानपात्र को टूटा देखा। सूचना पर डायल 112 और सिगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने चौराहे के आसपास रहने वाले एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पकड़कर पूछताछ की। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने सूचना देने वाले लोगों और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही। बाद में स्थानीय लोगों की सिफारिश पर उसे समझाकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मंदिर में सुरक्षा के लिए ताला लगाने की हिदायत दी। मंदिर के निर्माता राम समुझ यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त शिव प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.