जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामसभा मलेथू में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। प्रभात कुमार यादव और अवध नारायण यादव (रिंकू) के नेतृत्व में करीब 50 ग्रामीणों ने मलेथू-चौरी मार्ग पर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने स्कूल, आंगनबाड़ी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, बाउंड्रीवाल तथा हीरापट्टी के गांधी घाट स्थित पार्क और ओपन जिम के कार्यों की जांच की मांग उठाई। ग्रामीण अवध नारायण यादव ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग शौचालय नहीं होने के साथ जर्जर शौचालय की समस्या है। इसके चलते बच्चों को नदी किनारे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। बारिश में विषैले जीवजंतुओं का खतरा बना रहता है। प्रभात कुमार यादव ने ग्राम प्रधान रमाशंकर गौतम पर बाउंड्री...