जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाहन के धक्के से घायल एक युवक के मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सरोखनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी विनोद शुक्ल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके चचेरे भाई 45 वर्षीय संतोष शुक्ल 23 जुलाई को कस्बे से श्रीरामजानकी मोड़ की तरफ जा रहे थे। जहां सामने से आ रहे चार पहिया वाहन का चालक जान बूझकर धक्का मार दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी है। उपचार जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़, चार युवकों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...