जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: खेतासराय। यातायात पुलिस ने रविवार को आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान करीब सौ वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसमें तीन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...