जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: मछलीशहर। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक तथा समाजसेवी डॉ. एजाज अहमद का बुधवार देर रात निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा नगरवासियों का तांता लगा रहा। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. एजाज अहमद सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे नगर की अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सेवा कार्यों को याद किया। उनके निधन से मछलीशहर ने एक कर्मठ चिकित्सक और सच्चा समाजसेवी खो दिया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ जुलूस ए अजा

हिं...