Jaunpur News: वन विभाग की टीम ने लकड़ी भंडारण स्थल का किया निरीक्षण
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। उप प्रभागीय वन अधिकारी सरफराज अहमद ने शनिवार को टीम के साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लकड़ी के टालों पर भंडारण देखा। हालांकि कहीं भी अवैध या प्रतिबंधित लकड़ी का भंडारण नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान टाल मालिकों को कभी भी अवैध लकड़ी न रखने की सलाह दी। कहा कि यदि भंडारण स्थल पर कभी भी अवैध लकड़ी पाई जाएगी तो भंडारण स्थल, वाहन व लकड़ी को सीजकर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अधिकारियों ने खुदौली में वन पार्क और जैगहा-बरंगी मार्ग पर करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र में हुए पौधरोपण का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: बंद आरा मिलों की जांच में पहुंचे वन प्रमंडल पदाधिकारी इस दौरान एसडीओ जौनपुर हरिओम श्रीवास्तव, रेंजर राकेश कुमार, डिप्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.