जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में वनरक्षक की मौत के 17 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 33 वर्षीय रवि यादव बरसठी वन विभाग में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। नौ अगस्त की रात करीब आठ बजे वह बाइक से बनकट गांव की ओर से वन विभाग कार्यालय जा रहे थे। गांधी नगर बाजार के पास वह सड़क किनारे घायल हालत में मिले थे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक की मां माधुरी देवी ने तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक पर लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया ...