जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के डोमनपुर गांव की मुसहर बस्ती में वर्षों से अंधेरे में रह रहे लोगों को जल्द बिजली की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सिंधाई गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह उर्फ बाबा सिंह की पहल पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने बस्ती में विद्युतीकरण कराने का भरोसा दिलाया है। बाबा सिंह ने विधायक को बताया कि बिजली की सुविधा नहीं होने से बस्ती के परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ता है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ ही रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सिंधाई मंदिर परिसर में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने की मांग भी विधायक के सामने रखी गई। विधायक ने इस पर भी सहमति...