जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र में वक्रांगी संचालक मनमोहन सिंह से 95 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। देवपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह से गुरुवार देर शाम हुई वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सिकरारा में वक्रांगी केंद्र संचालक से 1.5 लाख रुपये की लूटलूट की वारदात का विवरण शेरवा बाजार में मारुति मंदिर के सामने वक्रांगी केंद्र चलाने वाले मनमोहन सिंह केंद्र बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कलवारी (धोबहा) गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी स्क...