जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आर्थिक तंगी के चलते किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परेशान सबेली गांव के दिलीप मिश्र के परिवार को अब बड़ी राहत मिली है। इलाज के लिए क्षेत्र के लोगों ने मिलकर 12 लाख रुपये से अधिक जुटा लिए हैं। करीब 650 लोगों के सहयोग से जुटाई गई इस धनराशि के बाद दिलीप का किडनी ट्रांसप्लांट एक अक्टूबर को लखनऊ में होगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जनसहयोग से जुटाए 12 लाख, एक अक्टूबर को बदली जाएगी दिलीप की किडनी इलाज का स्थान दिलीप का इलाज लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है। डॉक्टरों ने जल्द किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। इलाज में करीब 12.20 लाख रुपये खर्च होने थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल ...