जौनपुर, नवम्बर 14 -- Jaunpur News: मछलीशहर। शनिवार को लेखपाल संघ ने अपने 65वें स्थापना दिवस पर सीएचसी मछलीशहर में मरीजों को फल वितरित किया। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष जगवीर गौतम तहसीलदार न्यायिक दिनेश कुमार के साथ सी एच सी मछलीशहर में पहुंचे। लोगों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष जगवीर गौतम और मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन के 65 वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरण की योजना को मूर्त रुप दिया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, धनंजय सिंह मनीष रावत, राजीव कुमार एवं इन्द्रदेव आदि लेखपाल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: लेखपाल संघ ने धूमधाम से मनाया 65वां स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- Hapur News: 65वें स्थापना दिवस पर अप...