जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआवा गांव में पुलिस बूथ के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। और दो लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में एक जौनपुर जिले के लाजीपार गांव का निवासी था, जबकि दूसरा भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के तुला बहादुरान गांव का निवासी बताया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव निवासी साहब लाल सरोज ने बताया कि 21 अक्तूबर यानी बुधवार की रात में उनका 19 वर्षीय पुत्र धरम सरोज बाइक से सूरज सरोज और मलसिल निवासी अमित कुमार गौतम के साथ भरत मिलाप देखने मड़ियाहूं से...