जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में स्थित हाजी हरमैंन दरगाह के पीछे स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। शव की सूचना होते ही हड़कम्प मच गया। उक्त कस्बे का निवासी उक्त युवक पिछले दो दिनों से घर से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक के परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।कस्बे के कुछ लोग सुबह उक्त तालाब की तरफ गए थे। उनकी नजर तालाब में पड़े एक शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर जफराबाद चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव की पहचान कस्बे के शेखवाडा मुहल्ले के निवासी 25 वर्षीय नासिर पुत्र जुबैर के रूप में हुई...