जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापारे गांव में बुधवार को बारिश का पानी बहाने के को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाठी डंडे, ईट-पत्थर से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें दो महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नदियापारे गांव निवासी रविशंकर यादव पक्ष से बारिश का पानी निकालने के लिए पड़ोसी से विवाद हुआ। जिसपर विपक्षियों ने लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से हमला बोल दिया। जिसमें 28 वर्षीय विनोद यादव को चोट आई। 50 वर्षीय रविशंकर यादव और 20 वर्षीय अनुराग यादव का हाथ टूट गया और 18 वर्षीय अंकिता , 31 वर्षीय सीता देवी को गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को पीएचसी करंजा...