जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में युवक को लाठी डंडे और चाकू से हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शेखनपुर गांव निवासी जयहिंद गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह गांव के बाहर तालाब के पास शौच के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव के शशिकांत गौड़, रामनाथ गौड़, चंदू दुबे और दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे, चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: भट्ठा संचालिका पर हमला व धोखाधड़ी का मामला आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो तालाब में पाली जा रही मछलियों में जहर मिलाकर उसे झूठे मामले में फंसा देंगे और जान ...