Jaunpur News: लक्ष्मी पूजा महासमिति ने प्रशासन को सौंपा पत्रक
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर। मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अतिरिक्त उपजिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को पत्रक सौंपकर छह नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय अनुष्ठान के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने पूजनोत्सव के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में अपनी बात रखी। इस पर अधिकारियों ने शासनादेश के अनुसार सभी उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू, महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.