जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को देर रात रेलवे क्रॉसिंग संख्या 64बी पर प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इससे रेलवे फाटक बंद करने में परेशानी होने लगी। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार को देर रात रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस फाटक के बूम से टकरा गई। बूम टेढ़ा होने से फाटक को सामान्य तरीके से बंद करने में समस्या आने लगी। फाटक बंद नहीं हो पाने के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया।घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक रामबली राम ने संबंधित कर्...