Jaunpur News: रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने शिवांशु
जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर का 62वां पदस्थापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शिवांशु श्रीवास्तव ने अध्यक्ष तथा संदीप सेठ ने सचिव पद का कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन केके श्रीवास्तव ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने टीमवर्क, पारदर्शिता और नवाचार के साथ सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा अंत में सचिव संदीप सेठ ने सभी के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राजू अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.