जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: शाहगंज। नगर के रोडवेज स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत और घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...