जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: जफराबाद।क्षेत्र के जौनपुर केराकत मार्ग पर जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर जमा पानी व कीचड़ लोगो के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। उक्त रेलवे क्रासिंग पर सैकड़ों की संख्या पर में वाहनों व दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का आवागमन होता है।सैकड़ों की संख्या में साइकिल सवार छात्र छात्राओं तथा काफी लोगो का पैदल आना जाना होता है। बरसात होते ही पहले क्रासिंग के दोनों तरह 20 मीटर तक ही पानी जमा होता था। परंतु इस समय उक्त क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ है। जिसके कारण भारी भरकम वाहन तथा क्रेन आदि से कार्य चल रहा है। इसलिए क्रासिंग के दोनों तरफ 100 मीटर तक कि सड़क पर बरसात के कारण कीचड़ युक्त पानी फैल गया है। वाहन से आने जाने वालों को तो इससे ज्यादा तकलीफ नही हो रही परन्तु बाइक, साइकिल व पैदल जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो ...