Jaunpur News: रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल, मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बराई (असमानपट्टी) गांव निवासी उत्तम पांडेय के सोशल मीडिया पर हाथ में रिवॉल्वर लेकर फोटो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि असमानपट्टी गांव निवासी उत्तम पांडेय पुत्र घनश्याम पांडेय ने अपने फेसबुक स्टोरी पर हाथ में रिवाल्वर लिए फोटो पोस्ट किया था। फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। प्रभारी निरीक्षक केराकत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी फोटो का प्रसार होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.