जौनपुर, सितम्बर 12 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष से निरमला देवी और अन्नू तथा दूसरे पक्ष से इंदू देवी घायल हुईं। बताया गया कि रास्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...